मुरादाबाद : घर के सामने सिगरेट पीने से रोकने पर किशोर को मारा चाकू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर के सामने सिगरेट पीने से मना करने पर आरोपियों ने किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना कुंदरकी थानाक्षेत्र के गांव मोहन तख्तपुर की है। यहां रहने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर के सामने सिगरेट पीने से मना करने पर आरोपियों ने किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना कुंदरकी थानाक्षेत्र के गांव मोहन तख्तपुर की है। यहां रहने वाले मुनाजिर हुसैन निजी चिकित्सक हैं।

मुनाजिर ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा तारिक शनिवार शाम मकान की पहली मंजिल से उतरा तो गेट के पास मोहल्ले के चार युवक सिगरेट पी रहे थे। तारिक ने अपने घर के सामने सिगरेट पीने से मना किया तो गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और चौथे ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चेहरे व हाथ पर चाकू लगने से वह लहूलुहान हो गया।

इसके बाद आरोपी भाग गए। चीख सुनकर परिजन मौके पर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को कुंदरकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। एसओ कुंदरकी सतराज सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार