सपा ने जो काम किए थे, भाजपा सिर्फ उनके नाम बदले : छत्रपाल
सीतापुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा चुनाव 2022 में पार्ट्री के गठबंधन में शामिल सभी सहयोगी दलों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक रविवार काे 11 बजे जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में बुलाई गई। जिसका संचालन जिला महासचिव मसूद आलम अंसारी ने किया। सपा …
सीतापुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा चुनाव 2022 में पार्ट्री के गठबंधन में शामिल सभी सहयोगी दलों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक रविवार काे 11 बजे जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में बुलाई गई। जिसका संचालन जिला महासचिव मसूद आलम अंसारी ने किया। सपा जिला अध्यक्ष ने सभी दलों के जिलाध्यक्ष व जिला स्तर के पदाधिकारियों के आगमन पर सभी का स्वागत कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
उन्हाेंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के पास विकास का कोई भी विजन ही नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सपा ने जो काम किए थे, भाजपा ने सिर्फ उन योजनाओं के नाम बदलना ही सीखा है। यूपी विकास के क्षेत्र में बहुत पीछे चला गया हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार कई रूप में जनता को दिख रहा है। पुलिस और तहसील के भ्रष्टाचार से आम जनमानस त्रस्त है। कोरोना काल से उपजे आर्थिक संकट की मार से जनता की कमर टूट गई है। डीजल-पेट्रोल के दाम बे-लगाम है। रसोई गैस की बढ़ी कीमतों ने लोगों का बजट खराब कर दिया है। नौजवानों के सामने रोजगार का संकट बना हुआ हैं। भाजपा ने कोरोना कल के संकट के समय रिफाइंड, चीनी, नमक आदि न देकर चुनावी समय में जनता को लालच देकर गुमराह कर उनका वोट हथियाने के लिए चाल चल रही है।
जनता में नफरत भरे भाषण देकर सांप्रदायिक सौहाद्र बिगाड़ने का कुत्सित कार्य कर रही है। इसलिए इस जुमलेबाज सरकार को पराजित करने व लोकतंत्र को बचाने के लिए आप सभी राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, जनवादी पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, अपना दल (कमेरावादी), भागेदारी संकल्प मोर्चा, सुभासपा, भागेदारी पार्टी, राष्ट्र उदय पार्टी, भारत माता पार्टी, उन्नत पार्टी, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी, जस्टिस पॉलिटिकल पार्टी, जय हिन्द समाज पार्टी के सभी जुझारू साथियों को हमारे साथ कंधे से कंधा मिला कर सच्ची लगन व मेहनत के साथ अपने-अपने बूथों पर गठबंधन के घोषित प्रत्यासियों को जिताकर अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। बैठक में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: मतदाताओं को रिझाने की होड़ में बड़े-बड़े वादों की दौड़
