बरेली: शिक्षक पुरस्कारों के संबंध में नियमावली जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उच्च शिक्षा में शिक्षकों के पुरस्कार के संबंध में राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार नियमावली 2021 बनाई है। इससे पहले नियमावली 2015 थी। उच्च शिक्षा विभाग के आदेश पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने इसके प्रसार के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नियमावली अपलोड कर दी गई है। …

बरेली, अमृत विचार। उच्च शिक्षा में शिक्षकों के पुरस्कार के संबंध में राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार नियमावली 2021 बनाई है। इससे पहले नियमावली 2015 थी। उच्च शिक्षा विभाग के आदेश पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने इसके प्रसार के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नियमावली अपलोड कर दी गई है। नई नियमावली के तहत शिक्षकों को सरस्वती पुरस्कार व शिक्षक श्री पुरस्कार दिए जाएंगे। सरस्वती पुरस्कार में तीन लाख की धनराशि, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा।

इसके लिए कला, विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन व साहित्य के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शोध कार्य एवं निर्देशन द्वारा महत्वपूर्ण कार्य करने वाले 9 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के शिक्षक शामिल होंगे। इसी तरह शिक्षक श्री पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह के अलावा 1.5 लाख रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है।

इसमें शिक्षा के उन्नयन और नवीन शिक्षण कार्य में उच्च स्तरीय योगदान देने वाले राज्य विश्वविद्यालयों के 6, शिक्षा के उन्नयन और अध्यापन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राजकीय महाविद्यालयों के तीन, सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के तीन और अध्यापन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के 3 शिक्षकों का चयन किया जाएगा। इसके आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी, 15 अगस्त को पुरस्कारों की घोषणा होगी। 5 सितंबर को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

संबंधित समाचार