जहां से हमारी पार्टी कहेगी हम वहां से चुनाव लड़ेंगे: अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के मैदान में खुद उतरने की पुष्टि करते हुए कहा है कि पार्टी जहां से कहेगी वहां से वह चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जहां से हमारी पार्टी कहेगी हम वहां से चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के मैदान में खुद उतरने की पुष्टि करते हुए कहा है कि पार्टी जहां से कहेगी वहां से वह चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जहां से हमारी पार्टी कहेगी हम वहां से चुनाव लड़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि अगर अखिलेश चुनाव लड़ते हैं तो यह उनका पहला विधानसभा चुनाव होगा। पिछली विधानसभा में वह विधान परिषद के सदस्य थे। उनसे पूछा गया था कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस बार चुनाव लड़ने की बात कही है, क्या आप भी इस बार चुनाव लड़ेंगे? इसके जवाब में अखिलेश ने कहा, “समाजवादी पार्टी जहां से कह दे कि मैं वहां से चुनाव लड़ लूंगा।

गौरतलब है कि योगी ने भी कहा है कि भाजपा जहां से कहेगी वह उसी सीट से चुनाव लड़ने के लिये तैयार हैं। इस दौरान अखिलेश ने भाजपा की विधायक माधुरी वर्मा, बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडे एवं पूर्व विधायक कांति सिंह और ब्रजेश मिश्र सहित विभिन्न दलों के नेताओं का सपा में शामिल होने पर स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि मैं सबसे समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व सांसद राकेश पांडे जी का बहुत-बहुत स्वागत करता हूं।भारतीय जनता पार्टी से विधायक माधुरी वर्मा जी भी आज सपा में शामिल हुई है उनका भी बहुत-बहुत स्वागत है।

उन्होंने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे को पूरा नहीं कर पाने के भाजपा के आरोप पर कहा कि 300 यूनिट घरेलू बिजली का बिजली माफ करने और मुफ्त सिंचाई की सपा की घोषणा को सुनकर भाजपा को नए साल में झटका लगा है।

गौरतलब है कि भाजपा का दावा है कि सपा के शासन में जब बिजली भी नहीं मिलती थी तो अखिलेश मुफ्त बिजली कहां से देंगे। इसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि सहरानपुर, झांसी, एटा, पनकी, टांडा आदि जगहों पर लगे बिजली के कारखाने सपा सरकार की देन हैं। मिर्जापुर में सोलर पावर प्लांट की योजना भी सपा सरकार की थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा पूछती है कि बिजली कहा से आएगी, 300 यूनिट बिजली इन्हीं सब योजनाओं के माध्यम से दी जाएगी।

पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- दिल्ली में 80 फीसदी से ज्यादा मामले ओमिक्रोन वेरिएंट के हैं, एक सप्ताह में और बढ़ेंगे केस

संबंधित समाचार