बुल्ली बाई मामला: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- यह भाजपा के अल्पसंख्यकों के बार-बार अमानवीकरण का है परिणाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक ऑनलाइन ऐप पर मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न किए जाने की सोमवार को निंदा की और दावा किया कि यह भारतीय जनता पार्टी द्वारा अल्पसंख्यकों के बार-बार ‘अमानवीकरण’ का नतीजा है। इस ऑनलाइन ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की छेड़छाड़ की गई तस्वीरें कथित तौर पर नीलामी …

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक ऑनलाइन ऐप पर मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न किए जाने की सोमवार को निंदा की और दावा किया कि यह भारतीय जनता पार्टी द्वारा अल्पसंख्यकों के बार-बार ‘अमानवीकरण’ का नतीजा है। इस ऑनलाइन ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की छेड़छाड़ की गई तस्वीरें कथित तौर पर नीलामी के लिए डाली गई हैं।

उन्होंने आशा जतायी कि इस मामले में दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खड़गे ने ट्वीट किया है कि मुस्लिम महिलाओं के इस घृणित उत्पीड़न की कड़ी निंदा करता हूं। यह भाजपा नेतृत्व द्वारा बार-बार अल्पसंख्यकों के अमानवीकरण का नतीजा है।

उत्पीड़न की ऐसी घटनाओं को अतीत में नजरअंदाज क्यों किया गया? मैं आशा करता हूं कि इस बार दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुछ प्रमुख हस्तियों सहित मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें ऐप पर डाले जाने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा था कि सरकार इस मामले में दिल्ली और मुंबई पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी ‘बुल्ली बाई’ ऐप मामले में कार्रवाई तेज करने के लिए दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा है। कई नेताओं ने मुस्लिम महिलाओं को प्रताड़ित किये जाने की निंदा की है और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े-

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- दिल्ली में 80 फीसदी से ज्यादा मामले ओमिक्रोन वेरिएंट के हैं, एक सप्ताह में और बढ़ेंगे केस

संबंधित समाचार