हल्द्वानी: कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक कंपनी की वेबसाइट पर सर्चिंग युवक को भारी पड़ गई। कथित कंपनी के जालसाजों ने युवक को झांसे में लिया और कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर पौने नौ लाख की चपत लगा दी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक कंपनी की वेबसाइट पर सर्चिंग युवक को भारी पड़ गई। कथित कंपनी के जालसाजों ने युवक को झांसे में लिया और कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर पौने नौ लाख की चपत लगा दी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समीर विहार कुसुमखेड़ा निवासी विनोद कुमार लोहुमी ने पुलिस को बताया कि बीते वर्ष उन्होंने सिंपल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के बेवसाइड को सर्च किया था। जिसके बाद उनके पास इंक्वायरी के निशान्त सिंह का फोन आया और उसने खुद को सिम्पल इनर्जी प्राइवेट लिमिटेड बैंगलुरु में डीलरशिप सैक्शन के प्रभारी बताते हुए डीलरशिप का प्रलोभन दिया।
20 नवंबर को मेल विनोद को मेल पर डीलरशीप का आवेदन पत्र भेजा गया, जो विनोद ने भरकर कंपनी को भेज दिया। 19 दिसंबर को कंपनी के डीलरशिप विभाग के प्रबंधक अजीत कुमार ने फोन कर आवेदन स्वीकार हो जाने की बधाई दी और डीलरशीप रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने को कहा। अगले ही दिन विनोद ने 98,500 रुपए जमा करा दिए।
जिसके बाद विनोद को मेल पर रसीद और रजिस्ट्रेशन सार्टिफिकेट भेज दिया गया। 23 दिसंबर को सिक्योरिटी के तौर 7,80,000 रुपए देने को कहा गया। जो विनोद ने दो बार में जमा कर दिए। 29 दिसंबर को जब डिलीवर किए जाने वाले स्कूटर का एडवांस मांगा गया तो शक हुआ, लेकिन तब तक जालसाज 8,78,500 रुपए ठग चुके थे। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
