हल्द्वानी: टीकाकरण को लेकर छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह, बदइंतजामी से हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के 13 जिलों में ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए आज से 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण महाअभियान शुरू हो गया। मल्लीताल डीएसए मैदान में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के 13 जिलों में ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए आज से 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण महाअभियान शुरू हो गया। मल्लीताल डीएसए मैदान में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।

हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और खालसा इंटर कॉलेज में टीकाकरण के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे। इस दौरान वैक्सीनेशन को लेकर किशोरों में गजब का उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने बताया कि कोरोना टीकाकरण का लंबे समय से इंतजार था। वैक्सीन लगाने के बाद कोरोना वायरस का खतरा कम होगा।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भीड़ के बीच होता वेक्सीनेशन।

वहीं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं की संख्या अधिक होने से सामाजिक दूरी का नियम तार-तार हो गया। इस दौरान छात्राओं और अभिभावकों में स्वास्थ्य विभाग के इंतजामों को लेकर नाराजगी देखने को मिली। निरीक्षण को पहुंचे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि पहले दिन टीकाकरण को लेकर किशोरों में उत्साह दिखा है। इस वजह से भीड़ बढ़ने से सामाजिक दूरी का पालन में दिक्कत आई। संबंधित अधिकारियों को नियमों के पालन के लिए निर्देशित किया गया है।

संबंधित समाचार