हल्द्वानी: पार्क बनाया, उद्घाटन किया और फिर जड़ दिया ताला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के हीरानगर स्थित ओपन एयर जिम का बीते रविवार को उद्घाटन हुआ और अगले दिन सोमवार को यहां ताले लटक गए। इससे नाराज कुछ लोगों ने मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला से शिकायत की है। दरअसल जिम में प्रवेश करने को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आपस में विवाद छिड़ गया है। स्थानीय …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के हीरानगर स्थित ओपन एयर जिम का बीते रविवार को उद्घाटन हुआ और अगले दिन सोमवार को यहां ताले लटक गए। इससे नाराज कुछ लोगों ने मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला से शिकायत की है।

दरअसल जिम में प्रवेश करने को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आपस में विवाद छिड़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में चौकीदार नहीं रखा गया, न ही इसे खोले जाने को लेकर कोई समय निर्धारित किया गया है। पास में रहने वाले लोग जबरन सार्वजनिक प्रापर्टी पर अपना ताला लगा दे रहे हैं, जिससे बच्चे उसके अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं।

ताला लगाने की वजह से बच्चे पार्क की दीवार फांद कर अंदर प्रवेश कर रहे हैं। इससे उनके चोटिल होने का खतरा भी बना हुआ है। उधर, कुछ लोगों का कहना है कि पार्क में ताला इसलिए लगाया जा रहा है ताकि उसके अंदर असामाजिक तत्व प्रवेश न कर पाएं। लोगों ने मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला से पार्क खुलने के घंटे निर्धारित करने और चौकीदार रखे जाने की मांग की है।

संबंधित समाचार