राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता: दो दिन में 71 खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला खेल कार्यालय की ओर से चार से आठ जनवरी तक स्पोटर्स स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय यूथ बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के ट्रायल रविवार एवं सोमवार को हुए। ट्रायल में राज्य के 71 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण ट्रायल को एक दिन और …

 हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला खेल कार्यालय की ओर से चार से आठ जनवरी तक स्पोटर्स स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय यूथ बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के ट्रायल रविवार एवं सोमवार को हुए। ट्रायल में राज्य के 71 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

सोमवार को खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण ट्रायल को एक दिन और बढ़ा दिया गया है। जिला खेल अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि रविवार को ट्रायल में 24 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जबकि सोमवार को 47 खिलाड़ी ट्रायल को पहुंचे। खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण मंगलवार सुबह नौ बजे से फाइनल ट्रायल होगा।

संबंधित समाचार