जसपुर: नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। यहां एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई । जानकारी के अनुसार खड़कपुर देवी पुरा निवासी राम सिंह ने अपनी पुत्री काजल की शादी गत वर्ष जसपुर कोतवाली अंतर्गत गांव भगवंतपुर निवासी विनोद कुमार के पुत्र रिंकू से की थी। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। …

जसपुर, अमृत विचार। यहां एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई । जानकारी के अनुसार खड़कपुर देवी पुरा निवासी राम सिंह ने अपनी पुत्री काजल की शादी गत वर्ष जसपुर कोतवाली अंतर्गत गांव भगवंतपुर निवासी विनोद कुमार के पुत्र रिंकू से की थी।

सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद उसके शव को पड़ा छोड़कर उसके ससुराली फरार हो गए। किसी पड़ोसी ने उन्हें घटना की सूचना फोन पर दी। जिसके बाद मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

काजल के पिता ने पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है। समाचार लिखने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। वहीं चर्चा है कि पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा