उत्तराखंड: देहरादून में शुरू हुए कुमाऊं मंडल के सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन
देहरादून, अमृत विचार। कुमाऊं मंडल के सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन सोमवार से देहरादून में प्रारम्भ हो गये हैं। ये ऑडिशन सात जनवरी तक चलेंगे। सोमवार को जनपद ऊधमसिंह नगर के 17 दलों के ऑडिशन संपन्न किये गये। चार जनवरी को जनपद पिथौरागढ़ एवं जनपद चम्पावत, पांच जनवरी को जनपद बागेश्वर, छह जनवरी को जनपद अल्मोड़ा …
देहरादून, अमृत विचार। कुमाऊं मंडल के सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन सोमवार से देहरादून में प्रारम्भ हो गये हैं। ये ऑडिशन सात जनवरी तक चलेंगे।
सोमवार को जनपद ऊधमसिंह नगर के 17 दलों के ऑडिशन संपन्न किये गये। चार जनवरी को जनपद पिथौरागढ़ एवं जनपद चम्पावत, पांच जनवरी को जनपद बागेश्वर, छह जनवरी को जनपद अल्मोड़ा एवं सात जनवरी को जनपद नैनीताल के कलाकारों के ऑडिशन लिये जायेंगे।

निर्णायक मंडल में सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी, अपर निदेशक सूचना डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक सूचना के.एस. चौहान, प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की सहायक निदेशक डॉ. संतोष भारद्वाज, आकाशवाणी देहरादून के अधिकारी अनिल भारती एवं संस्कृति एवं भातखंडे के नरेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।
