रायबरेलीः कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जनपद के मशहूर फिजिशियन व मनोचिकित्सक डॉक्टर वीपी सिंह ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लालगंज ब्लाक के उतरागौरी गांव के झारखंडी माता मंदिर के प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 रोगियों की स्वास्थ्य समस्याओं को सुनकर उनका परीक्षण किया गया और दवा वितरित की …

रायबरेली। जनपद के मशहूर फिजिशियन व मनोचिकित्सक डॉक्टर वीपी सिंह ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लालगंज ब्लाक के उतरागौरी गांव के झारखंडी माता मंदिर के प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 रोगियों की स्वास्थ्य समस्याओं को सुनकर उनका परीक्षण किया गया और दवा वितरित की गईं।

वहीं मानसिक उलझन से ग्रस्त रोगियों की काउंसलिंग की गई और संबंधित दवाओं का भी वितरण किया गया। डॉ. वीपी सिंह व उनकी स्वास्थ्य टीम द्वारा सभी को मास्क वितरण किया गया। शिविर में डा वीपी सिंह ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि क्षेत्र के ग्रामीण आंचलिक स्थानों में रहने वाले नागरिकों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं व उचित उपचार मिल सके इसके लिए वह और उनकी पूरी टीम प्रतिबद्ध है।

अभी लालगंज, सरेनी, डलमऊ ब्लाक क्षेत्र हमारी प्राथमिकता में है। आगे सम्पूर्ण जनपद में वह स्वास्थ्य सुविधाएं, परामर्श देने के लिए स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला आगे बढ़ाएंगे। कोरोना शिविर में फार्मासिस्ट कुलदीप, अभय, हरिकेश, जतिन, अजय, रामकुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कोरोना हराने के लिए किशोर किशोरियों को लगने लगी कोरोना वैक्सीन

रायबरेली। कोरोना को हराने के लिए सोमवार से 15 से 18 उम्र के किशोरवय लोगों को वैक्सीन लगने लगी। जिले के 21 केंद्रों में टीकाकरण अभियान चलेगा। पहले दिन किशोर-किशोरी वैक्सीन लगवाने को लेकर खासे उत्साहित दिखे। जिले में 2.05 लाख किशोर-किशोरियों कोरोना की वैक्सीन लगेगी। इसके लिए पहली जनवरी से पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई वहीं सोमवार से टीकाकरण शुरू कर दिया गया। शहर में जिला अस्पताल और गोराबाजार स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण किया गया। वैक्सीन लगवाने को लेकर सुबह से ही लाइन लगी रही।

यह भी पढ़ें:-कोरोना हराने के लिए किशोर व किशोरियों को लगने लगी वैक्सीन 

संबंधित समाचार