अम्बेडकरनगर में जमीनी विवाद में वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के अम्बेडकरनगर जिले की टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैकोलिया में आज दिन दहाड़े जमीनी विवाद में वृद्ध महिला की पीट पीट कर हत्या पट्टी दरों ने कर दी। जिससे गांव में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचायत नाम भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। वहीं कई महिलाओं सहित …

लखनऊ। यूपी के अम्बेडकरनगर जिले की टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैकोलिया में आज दिन दहाड़े जमीनी विवाद में वृद्ध महिला की पीट पीट कर हत्या पट्टी दरों ने कर दी। जिससे गांव में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचायत नाम भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। वहीं कई महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना स्थल का निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने भी किया।

उपरोक्त गांव में सूर्य बलि व धर्मराज के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। पुलिस ने दोनो पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही भी कई बार कर चुकी है।आज सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे सूर्यबली पुत्र टीडी के दरवाजे पर एक राय होकर आए विपक्षी धर्मराज पुत्र टीडी व राम जगत ,राम नेवल पुत्र गण धर्मराज ,निर्मला पत्नी धर्मराज,आरती पत्नी मनोज,शांति पत्नी राम जगत,सोनी पत्नी राम केवल,काजल उर्फ कजरी पुत्री राम केवल ने गाली गुप्ता देना शुरू कर दिया।

जिसपर सूर्यबली की पत्नी श्याम लली ने मना किया तो उसे सभी लोग धक्का देकर लात घूंसों से मारने पीटने लगे ।घायल अवस्था मे श्यामलली को अम्बेडकरनगर के टाण्डा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जमीनी विवाद में घटना हुई है। मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: टैम्पो को टक्कर मारने के बाद ट्रक की चपेट में आए कई वाहन, महिला सहित तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल

संबंधित समाचार