बहराइच: दो दिनों से जला फीडर, 30 गांवों की बिजली आपूर्ति हुई ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर बिजली उपकेंद्र का जालिमनगर फीडर दो दिन पहले जल गया था। 48 घंटे से अधिक समय हो गया है, विभागीय कर्मी अभी तक फीडर की मरम्मत नहीं कर सके हैं। लिहाजा 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। जालिम नगर फीडर से लगभग 30 …

बहराइच। मोतीपुर बिजली उपकेंद्र का जालिमनगर फीडर दो दिन पहले जल गया था। 48 घंटे से अधिक समय हो गया है, विभागीय कर्मी अभी तक फीडर की मरम्मत नहीं कर सके हैं। लिहाजा 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।

जालिम नगर फीडर से लगभग 30 गांवों को बिजली सप्लाई दी जाती है। रविवार शाम की शाम तकनीकी खामी के चलते फीडर जल गया था। इससेे उर्रा, गूढ़, जालिम नगर, मंगौढ़िया, कतरनिया, नैनीहा, झाला, परवानीगौढ़ी, एंचुआ, खड़िया, नौबना, मझरा, मधवापुर, हरखापूर, अमृतपुर, गंगापुर की लगभग 60 हजार से अधिक की आबादी अंधेरे में रहने को विवश है।

लोगों के मोबाइल तक नहीं चार्ज हो पा रहे हैं। क्षेत्र निवासी अमन खान, अमरेंद्र शर्मा, नासिर खान, संदीप मौर्य, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सहनी आदि का कहना है कि कटौती और बिजली की खामी दूर न करने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समस्या हो रही है।

बिजली विभाग के अधिकारियों का आलम यह है कि अवर अभियंता का नंबर स्विच ऑफ रहता है। जबकि एसडीओ शैलेंद्र मिश्रा फोन ही नहीं उठाते हैं। ऐसे में लोगों को बिजली सप्लाई आने की जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।

दो दिन से मोतीपुर तहसील क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित है, इसकी जानकारी अब हुई है। खामी को दूर कर सप्लाई शुरू करना चाहिए। इसकी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों से मांग रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।- एएस रघुवंशी अधीक्षण अभियंता विद्युत, बहराइच

पढ़ें- सपा सुप्रीमो का अनोखा बयान, कहा-मेरे सपने में आते हैं श्रीकृष्ण, कहते हैं बनने वाली है तुम्हारी सरकार

संबंधित समाचार