मुरादाबाद : अधेड़ की गला घोटकर हत्या, दो लाख रुपये भी लूटे
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर के भाई की बदमाशों ने गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद दो लाख रुपये भी लूट लिए। इस मौके पर पहुंचे ट्रांसपोर्टर ने बदमाशों की बाइक पकड़ ली। जबकि वह फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। …
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर के भाई की बदमाशों ने गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद दो लाख रुपये भी लूट लिए। इस मौके पर पहुंचे ट्रांसपोर्टर ने बदमाशों की बाइक पकड़ ली। जबकि वह फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मैगन उर्फ ईंधन नगला निवासी राजबहादुर की मझोला थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में न्यूज चौधरी नाम से ट्रांसपोर्ट है। घर में मामूली विवाद के चलते उनके भाई 55 वर्षीय बलराम सिंह उर्फ कल्लन छह-सात दिन से ट्रांसपोर्ट में ही रह रहे थे। सोमवार की शाम बलराम सिंह ट्रांसपोर्ट पर अकेले थे।
देर रात तीन लोग उनके पास पहुंचे। तीनों ने उनके साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद उनसे राजबहादुर को फोन कराया। फोन पर बात करने के बाद राजबहादुर अपने साथी जितेंद्र के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तो तीनों आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे। जितेंद्र ने एक आरोपी की बाइक पकड़ ली। इसके बाद आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो कमरे में ताकतवर बलराम सिंह का शव पड़ा था। पास में ही शराब के चार गिलास, देसी शराब का खाली क्वार्टर और पानी की खाली बोतल भी पड़ी थी।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम बुला कर मौके से साक्ष्य एकत्र कराए गए। पुलिस ने मौके पर मिले गिलास व अन्य सामान को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी है।
