NZ vs BAN 1st Test : न्यूजीलैंड की धरती पर बांग्लादेश इतिहास रचने का तैयार, पहली पारी में अब तक 130 रन की बढ़त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माउंट मोनगानुई (न्यूजीलैंड)। तेज गेंदबाज इबादत हुसैन ने चार विकेट झटककर को बांग्लादेश को विश्व टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां ऐतिहासिक जीत के करीब पहुंचा दिया। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 458 रन बनाकर 130 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद इबादत ने जलवा दिखाया …

माउंट मोनगानुई (न्यूजीलैंड)। तेज गेंदबाज इबादत हुसैन ने चार विकेट झटककर को बांग्लादेश को विश्व टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां ऐतिहासिक जीत के करीब पहुंचा दिया। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 458 रन बनाकर 130 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद इबादत ने जलवा दिखाया और मैच के चौथे दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड की दूसरी पारी का स्कोर पांच विकेट पर 147 रन कर दिया।

Image

पहली पारी में 328 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड को इस तरह से केवल 17 रन की बढ़त मिली है। इबादत (39 रन देकर चार विकेट) ने पहली पारी में शतक जड़ने वाले डेवोन कॉनवे (13) को आउट करने के बाद विल यंग (69), हेनरी निकोल्स (शून्य) और टॉम ब्लंडेल (शून्य) को छह गेंदों के अंदर पवेलियन भेजकर बांग्लादेश को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। न्यूजीलैंड की उम्मीद अब अनुभवी रोस टेलर पर टिकी हैं जो 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ दूसरे छोर पर खड़े रचिन रविंद्र ने छह रन बनाये हैं।

Image

बांग्लादेश ने इससे पहले तीनों प्रारूपों में न्यूजीलैंड में जो 34 मैच खेले हैं उनमें से उसे केवल एक मैच (स्कॉटलैंड के खिलाफ) जीत मिली है। इस मैच में भी अनुभवी शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल और महमुदुल्लाह की अनुपस्थिति में उसकी जीत की उम्मीद नहीं की जा रही थी। लेकिन बांग्लादेश ने पहले न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोका और फिर कप्तान मोमिनुल हक (88), लिटन दास (86), महमूदुल हसन जॉय (78) और नजमुल हुसैन शान्तो (64) के अर्धशतकों की मदद से बड़ी बढ़त हासिल की। बांग्लादेश ने सुबह छह विकेट पर 401 रन से आगे खेलना शुरू किया तथा मेहदी हसन (47) और यासिर अली (26) के प्रयास में स्कोर 57 रन और जोड़े। न्यूजीलैंड के लिये ट्रेंट बोल्ट ने चार, नील वैगनर ने तीन और टिम साउदी ने दो

संबंधित समाचार