Ranji Trophy 2022 : रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल हुए बंगाल के खेल मंत्री, पिछले साल टीएमसी से जीता था चुनाव
नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल ने अपनी 21 सदस्यीय रणजी ट्रॉफी टीम की घोषणा कर दी है। इसमें बंगाल के मौजूदा खेल मंत्री और बंगाल टीम के पूर्व कप्तान मनोज तिवारी को मौका दिया गया है। तिवारी आखिरी बार मार्च 2020 में सौराष्ट्र के खिलाफ अपने रणजी फाइनल में बंगाल के लिए खेले …
नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल ने अपनी 21 सदस्यीय रणजी ट्रॉफी टीम की घोषणा कर दी है। इसमें बंगाल के मौजूदा खेल मंत्री और बंगाल टीम के पूर्व कप्तान मनोज तिवारी को मौका दिया गया है। तिवारी आखिरी बार मार्च 2020 में सौराष्ट्र के खिलाफ अपने रणजी फाइनल में बंगाल के लिए खेले थे। वह भारत के लिए 12 वनडे और 3 टी-20 खेल चुके हैं।

मनोज तिवारी ने पिछले साल तृणमूल कांग्रेस के टिकट से शिवपुर से बंगाल विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत के बाद बंगाल राज्य के खेलमंत्री नियुक्त किए गए। बंगाल ने ओपनिंग बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। मनोज के अलावा बंगाल की टीम में अनुस्तूप मजूमदार, ईशान पोरेल, सुदीप चटर्जी, को भी जगह मिली है। सोमवार को बंगाल टीम के सात सदस्य कोरोना संक्रमित भी हो गए थे, जिससे उनकी तैयारियों को भी झटका लगा था।
बंगाल की टीम रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी में विदर्भ, राजस्थान, केरल, हरियाणा और त्रिपुरा के साथ बंगाल 13 जनवरी से बेंगलुरु में त्रिपुरा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। बेंगलुरू रवाना होने से पहले बंगाल टीम को 6-7 जनवरी को सीसी एंड एफसी में पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली मुंबई के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है।
आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने बंगाल के लिए साल 2004 में अपना डेब्यू किया था। लगभग 18 साल के करियर में मनोज तिवारी ने बंगला के लिए 125 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, 196 पारियों में मनोज के नाम 50.36 की औसत के साथ 8965 रन हैं। मनोज के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 27 शतक भी हैं।
बंगाल की टीम इस प्रकार है: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), मनोज तिवारी, सुदीप चटर्जी, अनुस्तूप मजूमदार, अभिषेक रमन, सुदीप घरामी, अभिषेक दास, ऋतिक चटर्जी, ऋत्विक चौधरी, अभिषेक पोरेल, शाहबाज अहमद, सयन शेखर मंडल, आकाशदीप, ईशान पोरेल, मुकेश कुमार, काजी जुनैद सैफी, साकिर हबीब गांधी, प्रदीप्त प्रमाणिक, गीत पुरी, नीलकांत दास, करण लाल
