हल्द्वानी की खस्ताहाल सड़कों के खिलाफ युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, रोपे पौधे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर की खस्ताहाल सड़कों के विरोध में आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार व प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बियरशिबा स्कूल के सामने मुख्य सड़क पर हुए गड्ढों पर प्याज, गेहूं, बरसीम के पौधे लगाकर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर की खस्ताहाल सड़कों के विरोध में आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार व प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बियरशिबा स्कूल के सामने मुख्य सड़क पर हुए गड्ढों पर प्याज, गेहूं, बरसीम के पौधे लगाकर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद और मेयर होश में आओ के नारे लगाए।

खस्ताहाल सड़क पर पौधे रोपकर विरोध जताते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिंस ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान प्रशासन ने नैनीताल रोड का कुछ हिस्सा रातों रात चमकाया दिया। लेकिन शहर के दूसरे इलाकों में खस्ताहाल सड़कें परेशानी का सबब बनी हुई हैं। शहर के अंदरूनी मार्गों की हालत इतनी जर्जर है कि सड़क में गड्डे हैं या गड्डों में सड़क यह कहना मुश्किल है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह गौनिया, विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कठायत, जिला उपाध्यक्ष हेंमत कुमार सूरज, सालिम सिद्दीकी, पूरन बिष्ट, सुमित कुमार, रिजवान हुसैन, तरन बिन्द्रा, इसरत अली, बबनित सिंह, मनीष चौहान, गोबिंद बिष्ट, पवन मेहता, अंकित परिहार, मनदीप सिंह, सलीम, रवि सागर, मानस बेलवाल, प्रदीप बिष्ट, आशीष कुडई, अभिषेक बिष्ट, शंकर कोहली, लक्ष्मीकांत, गुरकीरत सिंह, जीवन बिष्ट आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार