ब्रह्मास्त्र में कैमियो करेंगे शाहरुख-नागार्जुन, करण जौहर ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर निर्मित और अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट एक-शिवा में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। करण जौहर ने बताया कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान और नागार्जुन कैमियो रोल प्ले करते नजर आएंगे। करण जौहर ने कहा दोनों ने हमारे लिए एक बड़ा कैमियो किया है …

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर निर्मित और अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट एक-शिवा में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। करण जौहर ने बताया कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान और नागार्जुन कैमियो रोल प्ले करते नजर आएंगे।

करण जौहर ने कहा दोनों ने हमारे लिए एक बड़ा कैमियो किया है और दोनों का किरदार खास है। शाहरुख खान और नागार्जुन को फिल्म की कहानी पसंद आई थी। दोनों ही फिल्म के लिए एक बड़ा कैमियो रोल प्ले करने के लिए तैयार हुए। दोनों ने शूटिंग के टाइम भी दिया। हमने सोचा था कि पांच दिन इन दिनों की शूटिंग खत्म हो जाएगी लेकिन उन्होंने 15 दिनों तक शूटिंग की।

गौरतलब है कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय की भी अहम भूमिका है। फिल्म 3डी फॉर्मेट में हिंदी के अलावा तमिल तेलुगु मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।

रिलेशनशिप में Age Gap को लेकर ट्रोल करने वालों को अर्जुन कपूर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने जबसे अपने और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर मौहर लगाई है तबसे उनका रिश्ता ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है। दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर कभी भी शर्माते नहीं हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रिलेशनशिप में Age Gap को लेकर ट्रोल करने वालों को अर्जुन कपूर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 

संबंधित समाचार