अयोध्या: अवैध शराब बनाने की भट्टी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
अयोध्या। सरयू के कछार में चल रही अवैध शराब की भट्ठी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे बड़ी मात्रा में शराब भी बरामद की है। फिलहाल दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। कैण्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरयू के कछार में चोरी …
अयोध्या। सरयू के कछार में चल रही अवैध शराब की भट्ठी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे बड़ी मात्रा में शराब भी बरामद की है। फिलहाल दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। कैण्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरयू के कछार में चोरी छिपे चल रही अवैध शराब बनाने की भट्टी पर पुलिस ने छापा मारा।

सरयू नदी रेतिया के किनारे से चल रहे अवैध शराब की भट्टी से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस ने 500 लीटर अवैध शराब, शराब बनाने की भट्टी समेत अन्य उपकरण और सामग्री को भी जब्त किया है। अवैध फैक्ट्री चलाने वाले अभियुक्त शिवकुमार व मुन्ना निवासी जमथरा बन्धा थाना कैन्ट को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा- सूर्य नमस्कार के कार्यक्रमों में शामिल न हों मुस्लिम समुदाय के बच्चे
किशोरों के टीकाकरण में उत्साह न दिखने पर सीडीओ नाखुश
अयोध्या। किशोरों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत के पहले दिन खास असर न दिखने के बाद सीडीओ अनीता यादव ने नाखुशी जाहिर करते हुए जनपदवासियों से अपने बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को भी संक्रमण से बचाने की जरूरत है। जनपद में तकरीबन 1.70 किशोरों का कोविड टीकाकरण किया जाना है। सरकार ने कोवेक्सीन टीके की मंजूरी प्रदान की है।
यह भी पढ़ें:-Lucknow Famous Dishes: अगर आप Food Lover हैं तो जरूर खाएं ये टेस्टी व्यंजन, नाम सुनकर ही मुंह में आ जाएगा पानी…
