नैनीताल जिले में 7,72,912 मतदाता चुनेंगे छह विधायक, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
अंकुर शर्मा, अमृत विचार, हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव-2022 की दहलीज पर पहुंच चुके उत्तराखंड में अभी आदर्श आचार संहिता लागू नहीं हुई है लेकिन जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस चुनाव में नैनीताल जनपद के 7,72,912 मतदाता छह विधायकों को चुन कर विधानसभा भेजेंगे। निर्वाचन कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष …
अंकुर शर्मा, अमृत विचार, हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव-2022 की दहलीज पर पहुंच चुके उत्तराखंड में अभी आदर्श आचार संहिता लागू नहीं हुई है लेकिन जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस चुनाव में नैनीताल जनपद के 7,72,912 मतदाता छह विधायकों को चुन कर विधानसभा भेजेंगे।
निर्वाचन कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, जनपद में 4,03,124 पुरुष, 3,69,777 महिला और 11 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। ये मतदाता छह विधायकों को चुनेंगे। कालाढूंगी विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदाता 1,70,621 हैं इनमें 87,052 पुरुष और 83,559 महिला मतदाता हैं। वहीं सबसे कम भीमताल में 54,119 पुरुष और 46,352 महिला मतदाता हैं। वहीं नैनीताल जनपद में पुरुष-महिला मतदाता का अनुपात 917 हैं।
जनपद में हैं 22,463 युवा व बुजुर्ग मतदाता
नैनीताल में 18-19 आयु वर्ग के 11,449 मतदाता हैं। इनमें 6,304 पुरुष और 5,145 महिला मतदाता हैं। वहीं, 80 साल से अधिक आयु के 11,014 मतदाता हैं। ये मतदाता किसी भी सीट पर निर्णायक की भूमिका में हो सकते हैं।
जिले में 11 ट्रांसजेंडर भी करेंगे मतदान
नैनीताल जिले की दो विधानसभाओं कालाढूंगी और रामनगर में 11 ट्रांसजेंडर भी विधानसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कालाढूंगी में सर्वाधिक 10 और रामनगर में महज एक ट्रांसजेंडर मतदाता पंजीकृत हैं जबकि बाकी चार विधानसभाओं नैनीताल, हल्द्वानी, भीमताल, लालकुआं में एक भी ट्रांसजेंडर मतदाता पंजीकृत नहीं है।
विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
लालकुआं 62,650 57,380 1,20,030
भीमताल 54,119 46,352 1,00,471
नैनीताल (आरक्षित) 58,108 51,700 1,09,808
हल्द्वानी 78,642 71,992 1,50,634
कालाढूंगी 87,052 83,559 1,70,621
रामनगर 62,553 58,794 1,21,348
(नोट:- कालाढूंगी विधानसभा में 10 और रामनगर में एक ट्रांसजेंडर मतदाता को जोड़ा गया है। )
नैनीताल जिले में सामान्य निर्वाचन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में 7,72,912 मतदाता हैं जो मताधिकारी का प्रयोग करेंगे।- प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल
