रुद्रपुर: खस्ताहाल बसों की हालत सुधरे तो यात्रियों की फजीहत हो कम
रुद्रपुर, अमृत विचार। बसों की खस्ताहाल हालत से यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। परिवहन विभाग की 29 बसें वर्तमान में खराब हैं, जो वर्कशाप में खड़ी दुरुस्त होने का इंतजार कर रही हैं। उनके चालू नहीं होने से बसों का संकट यात्रियों को झेलना पड़ रहा है। संख्या कम होने से बसों में ओवर …
रुद्रपुर, अमृत विचार। बसों की खस्ताहाल हालत से यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। परिवहन विभाग की 29 बसें वर्तमान में खराब हैं, जो वर्कशाप में खड़ी दुरुस्त होने का इंतजार कर रही हैं। उनके चालू नहीं होने से बसों का संकट यात्रियों को झेलना पड़ रहा है। संख्या कम होने से बसों में ओवर लोडिंग भी मजबूरी बनी हुई है।
डिपो के पास कुल 93 बसें हैं। इनमें 53 डिपो की तो 40 बसें अनुबंधित हैं। डिपो से उत्तराखंड में देहरादून के अलावा टनकपुर और टनकपुर से काशीपुर, हरिद्वार, हल्द्वानी, बसें जाती हैं। इसके अलावा प्रदेश से बाहर दिल्ली, लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, बरेली, आगरा, मेरठ और बदायूं के लिए भी बसों का संचालन होता है।
परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जो बसें खराब हैं, उनमें आठ बसों के इंजन, छह बसों के टायर, और 15 बसों में सर्विस को लेकर दिक्कतें हैं। सुस्त चाल से इन्हें ठीक करने की चल रही कोशिश का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। कई बार एक बस में यात्रियों की इतनी भीड़ हो जाती है कि उन्हें खड़े होकर ही बस में सफर करने का मजबूर होना पड़ता है। सीट को लेकर कई बार बसों में मारपीट के मामले भी सामने आए हैं।
कहां-कितनी बसें जाती हैं
दिल्ली 16
टनकपुर 12
देहरादून 03
टनकपुर से काशीपुर09
हरिद्वार 09
हल्द्वानी 03
मेरठ 02
बदायूं 02
बरेली 03
लखनऊ 01
आगरा 01
लुधियाना 01
पटियाला 01
चंडीगढ़ 01
बसों को लेकर कोई दिक्कत नहीं है, सही संचालन हो रहा है। जो बसें खराब हैं, उन्हें भी जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है। जो बसें वर्कशाप में हैं, उन्हें जांच के लिए भी वर्कशाप लाया जाता है।
– राकेश कुमार, एआरएम
