जसपुर: मंडी शुल्क के विरोध में लकड़ी कारोबारियों का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। लकड़ी के कारोबार पर मंडी शुल्क लागू किये जाने के विरोध में लकड़ी कारोबार बंद रहा। लकड़ी व्यापारियों ने जुलूस निकाल सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों के समर्थन में उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा को ज्ञापन भी सौंपा। लकड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने मंडी शुल्क वापस नहीं लिये जाने तक …

जसपुर, अमृत विचार। लकड़ी के कारोबार पर मंडी शुल्क लागू किये जाने के विरोध में लकड़ी कारोबार बंद रहा। लकड़ी व्यापारियों ने जुलूस निकाल सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों के समर्थन में उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा को ज्ञापन भी सौंपा।

लकड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने मंडी शुल्क वापस नहीं लिये जाने तक विरोध जारी रखने की बात कही है।
हाल ही में सरकार द्वारा लकड़ी के कारोबार पर 2.5 प्रतिशत मंडी शुल्क लागू किए जाने से लकड़ी व्यापारियों में अत्यधिक रोष व्याप्त है। मंगलवार को शुल्क के विरोध में लकड़ी व्यापारियों ने अपना कारोबार बंद रखा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लकड़ी व्यापारियों ने लकड़ी मंडी में वीर अब्दुल हमीद द्वार के पास लकड़ी व्यापारियों ने बैठक की। जिसमें सरकार द्वारा लकड़ी के कारोबार पर मंडी शुल्क लागू किए जाने का जबर्दस्त विरोध किया गया। उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि लकड़ी व्यापारियों से 18 प्रतिशत जीएसटी कर वसूल किया जा रहा है।

जीएसटी “एक राष्ट्र एक कर” की अवधारणा पर आधारित है। इसलिए लकड़ी की खरीद-फरोख्त पर मण्डी कर नहीं लिया जाना चाहिए। लकड़ी व्यापारियों पर “दोहरा कर” माल की लागत को बढ़ा रहा है। लकड़ी पर जीएसटी के साथ-साथ मंडी शुल्क वसूला जाना उचित नहीं है और यह जीएसटी की मूल अवधारणा के विपरीत है।

अन्य राज्यों हिमाचल मध्यप्रदेश उड़ीसा आदि की भांति उत्तराखण्ड को भी मंडी कर से मुक्त रखा जाये। इस अवसर पर लकड़ी व्यापार मंडल के संरक्षक हाजी शमशाद हुसैन, अध्यक्ष शाहनवाज आलम, मुशर्रफ हुसैन, इरशाद हुसैन, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद याकूब गुड्डू, हाजी जफर, हबीब अहमद, शरीफ अहमद, शाहिद हुसैन, मोहम्मद तसकीन यार, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद यामीन,फरीद उद्दीन, खुर्शीद अहमद, रईस अहमद, मोहम्मद अजमल, आबिद हुसैन, शमशाद हुसैन, मोहम्मद इकबाल, तस्लीम भुट्टू, मोहम्मद अकरम आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार