मुख्यमंत्री से मिलने खटीमा पहुंचे उपनल कर्मचारी, दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार रहा जारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। दो सूत्री मांगों को लेकर उपनल कर्मचारियों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। इधर, उपनल कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल खटीमा में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा। जहां उन्होंने अपनी मांगों को रखा। समान वेतन, समान काम और 76 दिन तक किए गए आंदोलन के दौरान रुके हुए वेतन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दो सूत्री मांगों को लेकर उपनल कर्मचारियों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। इधर, उपनल कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल खटीमा में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा। जहां उन्होंने अपनी मांगों को रखा।
समान वेतन, समान काम और 76 दिन तक किए गए आंदोलन के दौरान रुके हुए वेतन को जारी करने की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल और श्रीराम कैंसर संस्थान में करीब 700 उपनल कर्मचारी कार्यरत हैं। उधर, उपनल कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता शंकर कोरंगा को साथ लेकर खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचा।
संगठन के अध्यक्ष पीएस बोहरा ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर उनके सामने अपनी पुरानी मांगों को रखा गया। शंकर कोरंगा ने बताया कि उम्मीद है कि गुरुवार की सुबह तक सरकात्मक सूचना मिलेगी। इधर, एसटीएच में मनोज जोशी, मोहन रावत, सुशील कुमार, दीपा शर्मा, दीपक, पूरन भट्ट, उमा भट्ट आदि कार्य बहिष्कार के दौरान डटे थे। कर्मचारियों का मानना है कि कुछ दिनों के बाद आचार संहिता लग जाएगी। अगर मांग नहीं मानी गई तो मामला फिर से लटक जाएगा।
