रुद्रपुर: फर्जी राशन कार्ड धारकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला पूर्ति विभाग ने फर्जी राशन कार्ड धारकों को चेतावनी जारी की है। नाम वापस नहीं लेने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्ति निरीक्षक अनीता तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (सफेद कार्ड) व अंत्योदय योजना (गुलाबी कार्ड) के सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। घर-घर जाकर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला पूर्ति विभाग ने फर्जी राशन कार्ड धारकों को चेतावनी जारी की है। नाम वापस नहीं लेने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्ति निरीक्षक अनीता तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (सफेद कार्ड) व अंत्योदय योजना (गुलाबी कार्ड) के सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। घर-घर जाकर कार्डधारकों का सत्यापन किया जा रहा है। चेतावनी जारी की गई है कि शहर का यदि कोई व्यक्ति उक्त कार्ड के दायरे में नहीं आता है तो वह अपना राशन कार्ड निरस्त करा लें। सत्यापन में गलत पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

संबंधित समाचार