गरमपानी: सुयालबाड़ी बाजार में अराजक तत्वों के हौसले बुलंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा -हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुयालबाड़ी मुख्य बाजार में अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन क्षेत्रवासियों की वाईफाई की केबल काट दी जा रही है वहीं बाजार क्षेत्र में खड़ी बाइकों में भी रात को छेड़छाड़ की जा रही है। व्यापारी नेताओं ने मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग …

गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा -हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुयालबाड़ी मुख्य बाजार में अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन क्षेत्रवासियों की वाईफाई की केबल काट दी जा रही है वहीं बाजार क्षेत्र में खड़ी बाइकों में भी रात को छेड़छाड़ की जा रही है। व्यापारी नेताओं ने मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

मुख्य बाजार क्षेत्र में लोगों ने वाईफाई के कनेक्शन लिए हुए हैं अराजक तत्व आए दिन वाईफाई की केबल काट दे रहे हैं जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के वक्त बजार क्षेत्र में खड़ी बाइकों में भी छेड़छाड़ की जा रही है। इससे कभी भी बड़ी घटना सामने आने की आशंका बनी हुई है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री मदन सुयाल, कुबेर जीना, अंकित सुयाल, मनीष कर्नाटक आदि ने अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

संबंधित समाचार