पत्रकार बताकर लोगों को हनी ट्रैप करता था गोलू शर्मा, ऐसे हुआ खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीधे-सादे लोगों को युवक-युवतियों को हनी ट्रैप में फंसाकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह के सरगना को गत 29 दिसंबर को पीजीआई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये गिरोह सरगना सरोजनी नगर निवासी गोलू शर्मा उर्फ जुगनू शर्मा (बाबा) फर्जी पत्रकार बनकर भी कई लोगों के साथ हनी ट्रैपिंग करता था। विदित हो …

लखनऊ। सीधे-सादे लोगों को युवक-युवतियों को हनी ट्रैप में फंसाकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह के सरगना को गत 29 दिसंबर को पीजीआई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये गिरोह सरगना सरोजनी नगर निवासी गोलू शर्मा उर्फ जुगनू शर्मा (बाबा) फर्जी पत्रकार बनकर भी कई लोगों के साथ हनी ट्रैपिंग करता था। विदित हो कि इस हनी ट्रैप गिरोह के अन्य चार सदस्यों सुनील कुमार, कौशल किशोर, अवधेश सिंह व सरोज उर्फ कोमल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

खोल रखा था न्यूज वेब पोर्टल व पत्रकार संगठन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोलू शर्मा ने हनी ट्रैपिंग के लिए ‘जनता भारत समाचार’ नाम से फर्जी न्यूज वेब पोर्टल खोल रखा था। सिर्फ इतना ही नहीं वह पिछले कई सालों से ‘पत्रकार एकता महासभा’ नाम से एक संगठन भी संचालित करता था, जिसमें उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के पत्रकार जुड़े हुए थे। पत्रकार के रूप में लोग उसे जुगनू बाबा के नाम से जानते थे।

कई मीडिया कर्मियों को भी फंसा रहा था झांसे में

जानकारी मिली है कि गोलू शर्मा, फर्जी पत्रकार बनकर अपने चैनल का झांसा देकर बिहार-झारखंड आदि राज्यों के कई मीडिया छात्रों को भी हैनी ट्रैपिंग में फंसाने का प्रयास कर रहा था। वहीं कुछ लोगों को उसने हनी ट्रैपिंग में फंसा कर पैसे भी ऐंठे थे।

हनी ट्रैपिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया गोलू शर्मा उर्फ जुगनू बाबा फर्जी न्यूज वेब पोर्टल व एक पत्रकार संगठन संचालित कर रहा था। इसके माध्यम से भी वह लोगों को हनी ट्रैपिंग में फंसाता था। फिलहाल इस संबंध में उससे पूछताछ चल रही है…डॉ. अर्चना सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: दो क्विंटल 10 किलो गांजे के साथ एसटीएफ ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार