अमिताभ बच्चन के घर पहुंचा कोरोना, बिग बी ने दी जानकारी….
मुंबई। कोरोना का कहर देश में तेजी से बढ़ रहा है। कोविड के नए वेरिएंट ने भी अब अपना खतरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। ये महामारी बॉलीवुड की गलियों में भी पहुंच गई है। धीरे-धीरे करके कई सितारे इसकी चपेट में आ गए हैं। इस महामारी के कारण पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर असर पड़ …
मुंबई। कोरोना का कहर देश में तेजी से बढ़ रहा है। कोविड के नए वेरिएंट ने भी अब अपना खतरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। ये महामारी बॉलीवुड की गलियों में भी पहुंच गई है। धीरे-धीरे करके कई सितारे इसकी चपेट में आ गए हैं। इस महामारी के कारण पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर असर पड़ रहा है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि कोरोना का यह संक्रमण अमिताभ बच्चन के घर जलसा तक पहुंच गया है। जी हां, अमिताभ बच्चन के घर पर काम करने वाला एक कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाया गया है।
इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए दी। अमिताभ बच्चन ने इसकी जानकारी ब्लॉग में दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि घरेलू कोविड हालातों से डील कर रहा हूं। बाद में आपसे कनेक्ट करूंगा।

अमिताभ बच्चन के घर पर काम करने वाले कुल 31 स्टॉफ का रविवार को कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें से एक कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है। बता दें, अमिताभ बच्चन और उनका परिवार पिछले साल कोरोना से संक्रमित हो गया था और इसके बाद बिग बी और अभिषेक बच्चन लगभग एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहे थे।
कोरोना काल के बीच राधे श्याम को ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से मिला करोड़ों का ऑफर, मेकर्स ने लिया ये फैसला…
कोरोना का कहर देश में तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के नए वेरिएंट ने भी अब अपना खतरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। ये महामारी बॉलीवुड की गलियों में भी पहुंच गई है। धीरे-धीरे करके कई सितारे इसकी चपेट में आ गए हैं। इस महामारी के कारण पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर असर पड़ रहा है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- कोरोना काल के बीच राधे श्याम को ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से मिला करोड़ों का ऑफर, मेकर्स ने लिया ये फैसला…
