शिअद प्रमुख सुखदेव ढींढसा पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित, घर पर हुए आइसोलेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। वह घर पर पृथक-वास में हैं। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी। राज्यसभा सदस्य ढींढसा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में होने वाली रैली में शामिल होने का कार्यक्रम था। …

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। वह घर पर पृथक-वास में हैं। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी। राज्यसभा सदस्य ढींढसा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में होने वाली रैली में शामिल होने का कार्यक्रम था।

फिरोजपुर में प्रधानमंत्री मोदी 42,750 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे और पीजीआईएमईआर सैटेलाइट केन्द्र शामिल हैं। गौरतलब है कि ढींढसा की पार्टी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने राज्य में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिलाया है। ढींढसा ने उनके संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें…

दिल्ली में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस

संबंधित समाचार