बरेली: सेना पर भी छाया कोरोना का साया, आर्मी अस्पताल में 14 जवान जांच में पाए गए संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देश भर में कोरोना के तेजी से बढ़ते आंकड़े अब डराने लगे हैं। वहीं कोरोना का नया वेरियंट ओमिक्रॉन भी अब तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इधर, बरेली जिले में भी कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिले में मंगलवार को 13 कोरोना संक्रमित मिलने …

बरेली, अमृत विचार। देश भर में कोरोना के तेजी से बढ़ते आंकड़े अब डराने लगे हैं। वहीं कोरोना का नया वेरियंट ओमिक्रॉन भी अब तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इधर, बरेली जिले में भी कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिले में मंगलवार को 13 कोरोना संक्रमित मिलने से चिंता और बढ़ गई है। वहीं कोरोना ने अब सेना के जवानों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। शहर के आर्मी हॉस्पीटल में 14 जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, ये जवान गैर प्रदेशों के हैं। सभी संक्रमित जवानों को आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें…

Omicron In Delhi: सत्येंद्र जैन बोले- दिल्ली में कोविड-19 की आ गई है तीसरी लहर

संबंधित समाचार