सीतापुर: हादसे में जख्मी वन दरोगा की मौत, वन कर्मियों ने जताया दुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महमूदाबाद/सीतापुर। सोमवार को बिसवां मार्ग पर कार व मोटर साइकिल की भिड़ंत में घायल दो वनकर्मियो में से एक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गयी। साथी वन दरोगा की मौत की सूचना आने पर वनकर्मियो गहरा दुख जताते हुए दो मिनट का मौन रख श्रधांजलि दी। जनपद इटावा निवासी सुशील कुमार सिंह …

महमूदाबाद/सीतापुर। सोमवार को बिसवां मार्ग पर कार व मोटर साइकिल की भिड़ंत में घायल दो वनकर्मियो में से एक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गयी। साथी वन दरोगा की मौत की सूचना आने पर वनकर्मियो गहरा दुख जताते हुए दो मिनट का मौन रख श्रधांजलि दी। जनपद इटावा निवासी सुशील कुमार सिंह क्षेत्रीय वन कार्यालय महमूदाबाद में वन दरोगा के पद पर तैनात थे।

सोमवार को सुशील सिंह (45) पुत्र चेतराम, अपने सहयोगी माली बलगर (40) पुत्र राम प्रसाद निवासी खाफ़ा खुर्द थाना सदरपुर के साथ गश्त पर सरैंया की ओर जा रहे थे। तभी महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर अफसेरिया हुसैनपुर के पास तेज रफ्तार कार ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में दोनों वनकर्मी गंभीररूप से घायल हो गए। गम्भीर रूप घायल सुशील व बलगर को लखनऊ के मेडिकल कालेज स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वन दरोगा सुशील की मौत की सूचना पाकर वनकर्मियो में शोक की लहर दौड़ गई।

मंगलवार की सुबह वन क्षेत्राधिकारी बसन्त सिंह, वन दरोगा संतोष वर्मा, अरविंद कुमार, नरेन्द्र पाल, बन रक्षक प्रिया गुप्ता, माली रामनरेश व पुत्ती लाल ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की। वनक्षेत्राधिकारी बसन्त सिंह ने बताया कि मृतक वन दरोगा के परिवार में पत्नी व एक छह वर्ष का बेटा व तीन वर्ष की बेटी है। विभाग परिवार को नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़ें:-मुंबई: ‘बुली बाई’ ऐप मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार,और लोगों के शामिल होने की भी आशंका

संबंधित समाचार