अमरोहा : ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का लिया सहारा
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नववर्ष का आगमन होते ही ठंड के प्रकोप ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सर्दी से क्षेत्र के लोग अचानक काफी परेशान दिखे। वहीं दूसरी ओर ठेला चलाने वाले, फुटपाथ पर रहने वाले एवं गरीब-मजदूर वर्ग के लोगों की बढ़ती ठंड ने मुसीबत बढ़ा दी। इसकी नजाकत को समझते हुए …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नववर्ष का आगमन होते ही ठंड के प्रकोप ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सर्दी से क्षेत्र के लोग अचानक काफी परेशान दिखे। वहीं दूसरी ओर ठेला चलाने वाले, फुटपाथ पर रहने वाले एवं गरीब-मजदूर वर्ग के लोगों की बढ़ती ठंड ने मुसीबत बढ़ा दी। इसकी नजाकत को समझते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अलाव की व्यवस्था भी शुरू हो गई है।
कोहरे का कहर बुधवार को भी जारी रहा। घने कोहरे के साथ सुबह हुई तो दोपहर तक कोहरे का धुंध बना रहा। इस दौरान बढ़ी गलन से लोग दिन भर ठिठुरते रहे। मौसम ने करवट क्या बदली एक बार फिर लोगों की दिनचर्या बेपटरी हो गई। सोमवार की शाम से ही गलन में इजाफा हुआ तो दिन ब दिन ठंड बढ़ती जा रही है। बुधवार को तो स्थित और भयावह रही। सुबह घने कोहरे के साथ शुरुआत हुई तो जैसे जैसे दिन चढ़ता गया वैसे वैसे कोहरा बढ़ता गया।
दोपहर 12 बजे के बाद तक कोहरे का धुंध छाया रहा। मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव ने एक बार फिर लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। जबकि काम काज भी बुधवार को लगभग ठप रहा। दोपहर तक वाहन चालक हेडलाइट्स जलाकर चलते रहे।
