हल्द्वानी: जिलाधिकारी ने भी नहीं सुनी दिव्यांग फरियादियों की पीढ़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में दिव्यांग फरियादियों को गेट पर ही रोक लिया गया। जब वह आलाधिकारी से मिलने की कोशिश कर रहे थे तो सिक्योरिटी ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में जब जनता दरबार तक दिव्यांगों को नहीं पहुंचने दिया गया तो मजबूरन उन्हें …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में दिव्यांग फरियादियों को गेट पर ही रोक लिया गया। जब वह आलाधिकारी से मिलने की कोशिश कर रहे थे तो सिक्योरिटी ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में जब जनता दरबार तक दिव्यांगों को नहीं पहुंचने दिया गया तो मजबूरन उन्हें गेट पर ही बैठकर प्रदर्शन करना पड़ा।

बुधवार को अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पहुंचे जय मां सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति के लोगों को अंदर नहीं जाने दिया गया। इससे नाराज दिव्यांग फरियादियों ने गेट पर ही बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी कई सारी मांगे है जिनमें से वे मामूली मांगों को लेकर जिलाधिकारी के जनता दरबार में आये हुए थे।

पूर्व में भी इन्हीं मांगों के समायोजन को लेकर उन्हें अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया। इसके बावजूद आज विकलांग फरियादियों के साथ इस प्रकार का बर्ताव किया जा रहा है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौके पर पहुंची और उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, जिसपर वे शांत हुए। बहरहाल विकलांग फरियादियों में सरकार के प्रति खासी नाराजगी देखने को मिली और वे इच्छा मृत्यु की अनुमति दिए जाने की मांग भी करने लगे। इस मौके पर शंकर लाल, संतोष बाबू कश्यप, अमर सिंह रावत, मनोज विश्वास, समाज इमरान खान, जीवन लाल, गणेश राम, अक्षय, आनंद सिंह, राम कुमार, भरत सिंह, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार