पिछली सरकारों में गरीबी नहीं गरीब मिटता गया : जय प्रकाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि पिछली सरकारों ने गरीबी मिटाओ का नारा दिया। गरीबी तो नहीं मिटी, लेकिन गरीब मिटता गया। कोई भी सरकार गरीबों की भूख मिटाने की बात नहीं करती थी। 2017 के पहले की सरकारों ने जनता के साथ छलावा …

अयोध्या। भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि पिछली सरकारों ने गरीबी मिटाओ का नारा दिया। गरीबी तो नहीं मिटी, लेकिन गरीब मिटता गया। कोई भी सरकार गरीबों की भूख मिटाने की बात नहीं करती थी। 2017 के पहले की सरकारों ने जनता के साथ छलावा किया है। पिछड़ों, गरीबों का सम्मान भाजपा पार्टी ने किया है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी जिसने पिछड़े वर्ग के नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया।

गोसाईंगंज विधानसभा में तारुन क्षेत्र के टिकरी में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जय प्रकाश ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है। कोरोना काल की भीषण महामारी में केंद्र और राज्य की सरकारों ने गरीबों के लिए अनाज पैसा देकर सभी का साथ दिया। भगवान राम की मंदिर अगर अयोध्या में बन रही है तो उनके सखा श्रृंगवेरपुर के राजा निषाद राज की मूर्ति श्रृंगवेरपुर में बन रही है। खराब मौसम व ठंडक के बावजूद सम्मेलन में पिछड़े वर्ग से संबंधित महिलाओं की संख्या अधिक रही।

जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा राजितराम निषाद, अवध क्षेत्र पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष शिवनायक वर्मा ने संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह , बीकापुर विधायक शोभा सिंह, मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ, पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पाण्डेय , राघवेन्द्र पाण्डेय, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य मणीन्द्र शुक्ला, जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग डॉ राजित राम निषाद ,गजेंद्र पाण्डेय, जिला कार्यसमिति सदस्य रामनिहाल निषाद, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा जिलेश निषाद , सुधीर गुप्ता, शिव कुमार व अन्य मौजूद रहे। अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजित राम निषाद संचालन आर एम भारती ने की।

यह भी पढ़ें:-भोपाल: महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का किया इस्तेमाल, FIR हुई तो मांगी माफी

संबंधित समाचार