काशीपुर: मकान खरीदने के बहाने वृद्ध से 4.60 लाख ठगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। मकान खरीदने का झांसा देकर चार लोगों ने एक वृद्ध से 4.60 रुपये ठग लिये। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कनकपुर निवासी 70 वर्षीय महेंद्र सिंह ने न्यायालय में दिये प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी पहचान वर्ष 2013 …

काशीपुर, अमृत विचार। मकान खरीदने का झांसा देकर चार लोगों ने एक वृद्ध से 4.60 रुपये ठग लिये। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम कनकपुर निवासी 70 वर्षीय महेंद्र सिंह ने न्यायालय में दिये प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी पहचान वर्ष 2013 में मूल ग्राम भराड़ी थान, थलीसैंण जिला पौड़ी हाल आवास विकास निवासी हरीप्रकाश से हुई। हरीश ने बताया कि वह मोहल्ला आवास विकास निवासी राकेश के पास रहता है। राकेश और उसके पिताजी गुणानंद उसके संरक्षक हैं।

हरीश ने उसे अपने बड़े भाई दिल्ली निवासी दिनेश प्रकाश, नरेंद्र और राकेश से मिलवाया। हरीश ने उसे विश्वास में ले लिया। चारों लोग अक्सर उससे मिलने आने लगे। एक दिन चारों उसके घर आये। उन्होंने कहा कि हरीश का पौड़ी गढ़वाल वाला मकान हिल स्टेशन पर है और वहां देश-विदेश से सैलानी आते हैं और किराये पर मकान लेकर लंबे समय तक रहते हैं।

कहा कि उन्हें दिल्ली में कारोबार के लिये पांच लाख रुपये की जरुरत है और मकान खरीदने की बात कही। झांसे में आकर उसने मकान का सौदा कर लिया। उसने दो लाख रुपये नकद व एक लाख रुपये का चेक हरीश के नाम से दे दिया। आरोपियों ने गलत चौहद्दी दिखाकर एक फर्जी इकरारनामा 10 रुपये के स्टांप पर गवाहों के सामने नोटरी कराकर दे दिया।

उसके बाद आरोपी 47 हजार 500 रुपये और 50 हजार रुपये के चेक हरीश के नाम से ले गये। जब उसने मकान का बैनामा कराने को कहा तो आरोपी जरूरी कागजात तैयार न होने का बहाना बनाने लगे। राकेश से बैनामा करवाने को कहने पर उसने हरीश को बुलाया और बात करने पर उसने 65 हजार रुपये देकर दो महीनों में कागजात तैयार कर बैनामा कराने की बात कही।

इस पर उसने 62 हजार 500 रुपये और दे दिये। इसके बाद हरीश काशीपुर से चला गया और आरोपियों के फोन बंद आने लगे। जब उसने पौड़ी जाकर पता किया तो बताई गई चौहद्दी का कोई मकान नहीं मिला। कहा कि आरोपियों ने धोखा देकर 4.60 लाख रुपये ठग लिये।

संबंधित समाचार