हल्द्वानी: पुत्रवधू को जबरन घर से उठाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला ने एक व्यक्ति पर पुत्रवधू को जबरन उठा ले जाने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि उस पर पुलिस के समक्ष अपनी मर्जी से जाने का बयान देने के लिए दबाव बनाया गया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनहरिया निवासी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला ने एक व्यक्ति पर पुत्रवधू को जबरन उठा ले जाने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि उस पर पुलिस के समक्ष अपनी मर्जी से जाने का बयान देने के लिए दबाव बनाया गया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दोनहरिया निवासी महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्रवधू बीती 14 दिसंबर को अचानक लापता हो गई। 26 दिसम्बर को उसकी गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई गई। मामले में कार्रवाई करते हुए मुखानी थाना पुलिस ने उसे अमित चौधरी पुत्र राजपाल चौधरी निवासी ग्राम गोपालवास थाना बहल, जिला भिवानी के घर से बरामद कर लिया।

उसका यह भी आरोप है कि उसकी पुत्रवधू पर अमित चौधरी व उसके परिवारजनों ने अपनी मर्जी से आने का बयान देने के लिए दबाव बनाया गया। उसने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका