गोतस्करों ने पुलिस पर हथगोले व गोली से किया हमला, जवाबी फायरिंग में जख्मी एक इनामी गोतस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कमलापुर/ सीतापुर। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस व कमलापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान इनामिया शातिर गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर हथगोला फेंका, जिससे बचते हुए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें इनामी बदमाश जख्मी होकर पकड़ा गया और उसका एक साथ पुलिस को चकमा देकर भागने …

कमलापुर/ सीतापुर। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस व कमलापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान इनामिया शातिर गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर हथगोला फेंका, जिससे बचते हुए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें इनामी बदमाश जख्मी होकर पकड़ा गया और उसका एक साथ पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। गोली से जख्मी बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती कराया है।

इस मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी बाल बाल बच गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। साथ ही उसके दूसरे साथी की भी तलाश की जा रही है। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर बुधवार की भोर स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व कमलापुर पुलिस ने क्षेत्र के महोली नहर पुलिस के पास बाइक से जा रहे दो संदिग्ध लोगों को रोकने की कोशिश की।

इस पर बाइक सवार लोगों ने हथगोले व फायरिंग कर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बदमाशों के हमले में स्वाट टीम प्रभारी बालबाल बचे। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश जख्मी हो गया। जख्मी बदमाश की पहचान बाराबंकी जिले के मसौली इलाके के बंजारनपुरवा निवासी पिंटू के रूप में हुई। जबकि उसका साथी शेरू भागने में सफल रहा। पुलिस की गोली से जख्मी पिंटू गोतस्कर है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने जख्मी पिंटू को सीएचसी कसमंडा में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। साथ ही उसके साथी की भी तलाश की जा रही है।

अपराधी के पास से यह हुई बरामदगी

मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर बदमाश पिंटू पर सीतापुर के कमलापुर व अटरिया थाने में गोवध सहित छह आपराधिक मामले में पहले से ही दर्ज थे। पकड़ने के बाद पुलिस ने कई और केस दर्ज किए हैं। आरोपी के पास से पुलिस टीम ने एक देशी तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक बुलेट 315 बोर, हथगोले का अवशेष, एक मोटर साइकिल व 12 सौ रूपए की नकदी बरामद हुई है।

इस पुलिस टीम को मिली कामयाबी

मुठभेड़ के दौरान इनामी गोतस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कमलापुर थाने में तैनात एसआई मोहम्मद खालिद, प्रशांत भदौरिया व पवन मिश्रा, आरक्षी राहुल कुमार व विनोद, स्वाट टीम प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह, सर्विलांस टीम प्रभारी अजय कुमार रावत, हेड कांस्टेबिल राहुल भदाैरिया, आरक्षी राहुल कुमार, सुमित राघव व अनुराग पांडेय शामिल थे।

यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक: फिरोजपुर के एसएसपी सस्पेंड, सीएम चन्नी बोले- प्रधानमंत्री को कोई खतरा नहीं था, किसान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात