पिछड़ा वर्ग का भाजपा में ही है सम्मान : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पिछड़ा वर्ग और किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में सम्मेलन का आयोजन हुआ। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग का भाजपा में ही सम्मान व कल्याण हैं। सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद रेखा वर्मा और विशिष्ट अतिथि …

बहराइच। नानपारा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पिछड़ा वर्ग और किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में सम्मेलन का आयोजन हुआ। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग का भाजपा में ही सम्मान व कल्याण हैं। सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद रेखा वर्मा और विशिष्ट अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुट वर्मा रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल रहे।

राष्टीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में सभी को बराबर की नजरिए से देखा जाता है। बिना भेदभाव के सभी वर्ग को नौकरी दी गई है। सपा, कांग्रेस सिर्फ लोगों को बरगला रही हैं। सहकारिता मंत्री ने कहा कि भाजपा ही सभी वर्ग की हितैषी है। जिसमें सामान्य, पिछड़ी, अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों का कल्याण हो रहा है। ऐसे में सपा के बहकावे में जनता न आए। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष, सांसद अक्षयवर लाल गोंड, पुरुषोत्तम जायसवाल, उपाध्यक्ष रणविजय सिंह समेत अन्य ने भी संबोधित किया

सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने डाॅ. महेश्वरी

बहराइच। सपा कार्यालय पर बुधवार को कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए गए डाॅ महेश्वरी पांडेय का स्वागत किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि इससे अगामी चुनाव में सपा का फायदा होगा। चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोनयन पर डाॅ पांडेय ने कहा कि स्वर्गीय डाॅ, वकार साहब उन्हें हमेशा सपा से जोड़कर रखा। आज जब वे नहीं हैं तो उनके पुत्र व पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह ने उन्हें पार्टी में आने का न्योता दिया। कहा कि राष्टीय अध्यक्ष ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरे उतरेंगे। सपा के इस कदम की अन्य चिकित्सकों ने स्वागत किया है। अब्दुल मन्नान, बंटी समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-रामपुर : दो कारों के बीच में आया ई-रिक्शा, महिला की मौत पति घायल

संबंधित समाचार