रायबरेली: विधानसभा चुनाव में 1 लाख 9 हजार नए मतदाता बदल देंगे तस्वीर
रायबरेली। विधानसभा चुनाव में इस बार एक लाख नौ हजार नए वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वोटर बनने में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। इससे साफ है प्रत्याशियों की हार जीत में महिला वोटर अहम भूमिका अदा करेंगी। असल में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में महिलाओं ने शामिल होकर वोटर …
रायबरेली। विधानसभा चुनाव में इस बार एक लाख नौ हजार नए वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वोटर बनने में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। इससे साफ है प्रत्याशियों की हार जीत में महिला वोटर अहम भूमिका अदा करेंगी। असल में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में महिलाओं ने शामिल होकर वोटर बनने के लिए जज्बा दिखाया है।
विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेजी के साथ की जा रही है। इसी माह आचार संहिता लग सकती है। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूरा कराया जा रहा है। इस बार अब तक किए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में नए वोटर बढ़कर सामने आए हैं। इसमें 46 हजार 219 पुुरुष, जबकि 63 हजार 95 महिलाएं वोटर बनी हैं।
कुल मिलाकर इस बार एक लाख 9 हजार 314 नए वोटर बढ़े हैं। इससे जाहिर है कि वोटर बनने में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने रुचि दिखाई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची पुुनरीक्षण का कार्य अभी चल रहा है। नए वोटरों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
मतदाता सूची प्रकाशन के बाद ही तय हो पाएगा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कुल कितने वोटर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
35 हजार वोटरों के काटे गए नाम
मतदाता़ सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान इस बार 35 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि काफी वोटरों की मौत हो चुकी है। वहीं कई मतदाताओं के नाम डुप्लीकेट थे। इन सभी के नाम भी मतदाता सूची से कटवा दिए गए हैं। इसके अलावा कई अन्य कमियां होने पर मतदाता़ सूूची से वोटरों के नाम काटे गए।
आगामी विधानसभा चुनाव की तेजी के साथ तैयारियां की जा रही हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में अब तक एक लाख नौ हजार नए वोटर बढ़े हैैं। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। 35 हजार नाम मतदाता सूची से काटे भी गए हैं। लोग मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपना नाम सूची में बढ़वा सकते हैं। -अमित कुमार,एडीएम, प्रशासन
पढ़ें- ओडिशा में 4.31 लाख मतदाता जुड़े, लिंगानुपात में हुआ सुधार
