पीलीभीत: अब वेबसाइट से मिलेगी पीलीभीत के इतिहास की सारी जानकारी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। चौराहों, पार्क आदि का सौंदर्यीकरण कराकर पीलीभीत की सूरत बदलने के बाद अब डीएम पुलकित खरे ने जनपद के इतिहास को संजाेने और जन-जन तक पहुंचाने के लिए अनूठा कदम उठाया है। डिजिटल इंडिया के तहत की गई इस पहल से अब वेबसाइट के जरिए जनपद के इतिहास को लोग जान सकेंगे। …

पीलीभीत, अमृत विचार। चौराहों, पार्क आदि का सौंदर्यीकरण कराकर पीलीभीत की सूरत बदलने के बाद अब डीएम पुलकित खरे ने जनपद के इतिहास को संजाेने और जन-जन तक पहुंचाने के लिए अनूठा कदम उठाया है। डिजिटल इंडिया के तहत की गई इस पहल से अब वेबसाइट के जरिए जनपद के इतिहास को लोग जान सकेंगे। डीएम ने अपने कार्यालय से इस वेबसाइट को लांच किया।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद को पहचान दिलाने के लिए एक और अनूठा कदम उठाया गया है। जिसके तहत एक नई सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके तहत अब जनपद का इतिहास वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकेगा। इसके लिए जनपद की वेबसाइट का लांच कार्यालय कक्ष में किया। अब डिजिटल इण्डिया के अन्तर्गत जनपद की समस्त प्रकार की जानकारी इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध रहेगl।

जिलाधिकारी की इस नई पहल को सराहा भी जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद की वेबसाइट पर जाने के बाद यहां के इतिहास से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। प्रमुख उपलब्धियां ऐतिहासिक विवरण के अंतर्गत विभिन्न चरणों की प्रशासनिक व्यवस्था अंग्रेजों के शासनकाल समेत विभिन्न कालों में शासकों के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी इस वेबसाइट में उपलब्ध कराई गई है।

जनपद के गठन नाम महत्वपूर्ण स्थल व्यवसाय कृषि समेत प्रत्येक क्षेत्र की जानकारी भी इसमें मुहैया है। जनपद के सम्बन्ध किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए उक्त वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

ये भी पढ़े-

इटली से आई एयर इंडिया फ्लाइट में 182 में से 100 लोग पाए गए कोविड पॉजिटिव, मचा हड़कंप

 

संबंधित समाचार