बुल्ली बाई एप प्रकरण : मुंबई से बुलाई गई महिला पुलिस, फिर रुद्रपुर से आरोपी युवती को ले गए महाराष्ट्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अर्शी खान, अमृत विचार, रुद्रपुर। बुल्ली बाई एप प्रकरण में आरोपी को पुरुष मानकर चल रही महाराष्ट्र से आई पुलिस टीम के साथ एक भी महिला कर्मी नहीं थी। आरोपी जब युवती के रूप में सामने आई तो खलबली मच गई। रातभर उस युवती से कोतवाली में पूछताछ हुई। महाराष्ट्र पुलिस को महिला पुलिस कर्मी …

अर्शी खान, अमृत विचार, रुद्रपुर। बुल्ली बाई एप प्रकरण में आरोपी को पुरुष मानकर चल रही महाराष्ट्र से आई पुलिस टीम के साथ एक भी महिला कर्मी नहीं थी। आरोपी जब युवती के रूप में सामने आई तो खलबली मच गई। रातभर उस युवती से कोतवाली में पूछताछ हुई। महाराष्ट्र पुलिस को महिला पुलिस कर्मी के लिए मुंबई पुलिस अधिकारियों को सूचित करना पड़ा। दो महिला पुलिस कर्मी के पहुंचने के बाद दोपहर करीब एक बजे आरोपी युवती को लेकर सर्विलांस पुलिस महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई।

महाराष्ट्र में बुल्ली बाई एप के चलते जनवरी में धार्मिक उत्पाद फैलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ था। इस मामले में एप के जरिए यह हरकत करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एप से जुड़े व सक्रिय लोगों को चिन्हित करना शुरू कर दिया। इसमें ज्यादातर लोगों के मोबाइल बंद मिले। सिवाय रुद्रपुर की आरोपी इस युवती का ही मोबाइल चालू था। लेकिन उसकी फोन नंबर की आईडी में पिता के नाम थी। जिससे पुलिस को आरोपी के पुरुष होने का धोखा हुआ। इस स्थिति के चलते वहां की पुलिस पुरूष आईडी के भ्रम में बिना महिला पुलिस के दबिश देने मंगलवार को रुद्रपुर आ गई। आदर्श कालोनी के एक घर में दबिश दी गई तो आरोपी के रूप में एक 18 साल की युवती मिली। पुलिस इस बात से परेशान थी कि उनकी टीम में एक भी महिला पुलिस कर्मी नहीं थी। बुधवार को जब मुंबई पुलिस की महिला कर्मीं रुद्रपुर पहुंची तो उसके बाद दोपहर महाराष्ट्र पुलिस आरोपी युवती को लेकर रवाना हुई।

मोबाइल खोल सकते हैं कई राज
मुंबई पुलिस को युवती के पास से तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। जिन्हें जब्त कर लिया है। पुलिस को इन मोबाइल फोन से कई राज खुलने में मदद मिल सकती है। साथ ही पुलिस को उम्मीद है कि इस युवती के मस्टरमाइंड या अन्य साथियों का पता भी चल सकता है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ज्योग्राफिक वैज्ञानिक बनने का था सपना और बन गई अपराधी
बुल्ली एप में मुख्य आरोपी मानी जा रही रुद्रपुर की युवती पढ़ाई के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाना चाहती थी। उसका सपना था कि वह एक दिन जरूर ज्योग्राफिक वैज्ञानिक बनेगी। उसकी बड़ी बहन ने बताया कि उसका 12वीं पास करने के बाद ज्यौग्राफिक वैज्ञानिक बनने का सपना था। उसने सीबीएसई से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद उसने बीएचयू में प्रवेश के लिए एक्जाम दिया था। जिसमें उसकी काउंसलिंग हो चुकी थी और वह वहां से ज्योग्राफिक में ग्रेजुशन करना चाहती थी। जब उससे बात होती थी तो वह कहती थी कि देश में बहुत कुछ जानने योग्य है। पुरातन और भौगोलिक संसार में बहुत कुछ छिपा है। इन सब की जब जानकारी लोगों तक पहुंचेगी तो वह इसके महत्व को समझ सकेंगे। वह खुद भी इसको लेकर काफी जिज्ञासू रहती थी। पढ़ाई और उसके अच्छे व्यहार से इस बात का हमें यकीन है कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। उसे फंसाया गया है और पुलिस से भी हम न्याय की उम्मीद रखते हैं।

नेपाल में रह रहा युवक पुलिस के सामने आकर खोलना चाहता है राज
आरोपी युवती की बड़ी बहन के अनुसार नेपाल में रह रहे युवक ने भी युवती को बेकसूर बताया है। बल्कि उसे बचाने और सही जानकारी पुलिस तक लाने के लिए उसने अपील भी की है। उसने आने और रहने के खर्चे की मांग के साथ पुलिस के सामने अकाउंट से जुड़ी सारी बातें बताने के लिए कहा है। युवती की बहन ने बताया कि उसने यह जानकारी पुलिस को भी दी है, जिससे उसकी बहन को निर्दोश साबित किया जा सके।

एसटीएफ भी तलाशने में जुटी युवती के लिंक
शहर में युवती द्वारा बुल्ली बाई एप में संलिप्त होने की घटना के बाद स्थानीय पुलिस भी चौकन्नी हो गई है। युवती के साथ शहर में कोई और भी तो इस प्रकरण में शामिल नहीं है, इसकी खोजबीन के लिए एसटीएफ ने भी हाथ पैर चलाने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए युवती के अकाउंट से जुड़े हर संदिग्ध लोगों की आईडी पर नजर रखनी शुरू कर दी गई है। सूत्रों की माने तो संदिग्ध रूप से चिन्हित करने के बाद यदि उनकी सोशल मीडिया अकाउंट में कुछ गलत हरकत सामने आती है तो पुलिस कार्रवाई को लेकर फौरन हरकत में आ जाएगी।

संबंधित समाचार