बरेली: नौकरी के नाम पर बीएसएफ जवान ने की ठगी
बरेली, अमृत विचार। एक बीएसएफ जवान ने तीन लोगों से नौकरी के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी सुभाषनगर पुलिस ने अनसुना कर दिया। जिसके बाद एक युवक ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। बदायूं के बिसौली स्थित बगरैन निवासी सलमान ने …
बरेली, अमृत विचार। एक बीएसएफ जवान ने तीन लोगों से नौकरी के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी सुभाषनगर पुलिस ने अनसुना कर दिया। जिसके बाद एक युवक ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। बदायूं के बिसौली स्थित बगरैन निवासी सलमान ने बताया कि उन्हीं के जिले के रहने वाले एक बीएसएफ जवान ने उन्हें सरकारी नौकरी का झांसा दिया था।
इसके बाद कुछ और लोगों को अपने साथ जोड़ने की बात कही थी। कुछ दिनों बाद युवक व दो अन्य लोगों से जवान ने नौकरी के नाम पर 1.50 लाख रुपये ठग लिए। काफी समय तक नौकरी न लगने व रकम वापस न मिलने पर युवकों को अपने साथ जालसाजी होने का पता चला। सलमान ने बताया कि बीएसएफ जवान को सेना से भी निकाल दिया गया है। जब उसके बारे में युवकों ने पता किया तो जानकारी मिली कि वह वर्तमान में सुभाषनगर क्षेत्र में रह रहा है।
आरोप है कि पीड़ित ने कई बार करगैना चौकी पर आरोपी की शिकायत की लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। जालसाजी का शिकार हुए युवक ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में अधिकारियों से मामले की शिकायत करते हुए जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने व उसके रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
