हल्द्वानी: करो मेहनत खूब सारी, क्योंकि राष्ट्रीय टीम में चयन की है बारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यतीश शर्मा, अमृत विचार, हल्द्वानी। स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय यूथ फुटबाल प्रतियोगिता में खेल रहे खिलाड़ियों में से ही राष्ट्रीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। इसकी जानकारी खिलाड़ियों को नहीं है। खेल विभाग के अधिकारी गुपचुप तरीके से प्रत्येक खिलाड़ी पर नजर रख रहे हैं। देखा जा रहा है कि किस …

यतीश शर्मा, अमृत विचार, हल्द्वानी। स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय यूथ फुटबाल प्रतियोगिता में खेल रहे खिलाड़ियों में से ही राष्ट्रीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। इसकी जानकारी खिलाड़ियों को नहीं है। खेल विभाग के अधिकारी गुपचुप तरीके से प्रत्येक खिलाड़ी पर नजर रख रहे हैं। देखा जा रहा है कि किस खिलाड़ी को फुटबॉल की कितनी तकनीकी जानकारी है।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय यूथ फुटबाल प्रतियोगिता चल रही है। इसमें पूरे राज्य की 13 टीमों के 195 खिलाड़ी अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। रोजाना हो रहे चार मैचों में खिलाड़ी जीतने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि उनकी मेहनत पर खेल विभाग की नजर है। क्योंकि उसे राष्ट्रीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन करना है। इसीलिए खिलाड़ियों के खेल पर बारीक नजर रखी जा रही है। कौन खिलाड़ी किस तरह गोल कर रहा है और उसके अंदर टीम भावना कितनी है इस पर पूरी नजर रखी जा रही है।

इन 13 टीमों के 195 खिलाड़ियों में से राष्ट्रीय टीम के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन होगा। जो कि उत्तराखंड की ओर से नेशनल फुटबॉल का मैच खेलेगी। चयन के बाद खेल विभाग द्वारा इनको प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि चयनित खिलाड़ियों की प्रतिभा और निखरे।

प्रतियोगिता में खेल रहे खिलाड़ियों में से ही राष्ट्रीय टीम का चयन होना है। इसकी जानकारी किसी खिलाड़ी को नहीं है। खिलाड़ी की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। ताकि राष्ट्रीय टीम के लिए एक अच्छी और मजबूत टीम तैयार हो सके। – अख्तर अली, जिला क्रीड़ा अधिकारी

संबंधित समाचार