पीलीभीत: पीएम की सुरक्षा में चूक के विरोध में कैंडल मार्च
पीलीभीत, अमृत विचार। एक दिन पूर्व पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई। यह मामला भाजपा की राजनीति में गरमाया हुआ है। भाजपाई इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जान बूझकर लापरवाही मान रहे है। जिसका विरोध भी बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा की अगुवाई …
पीलीभीत, अमृत विचार। एक दिन पूर्व पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई। यह मामला भाजपा की राजनीति में गरमाया हुआ है। भाजपाई इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जान बूझकर लापरवाही मान रहे है। जिसका विरोध भी बढ़ने लगा है।
बृहस्पतिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा की अगुवाई में कार्यक्रर्ता एकत्र हुए। इसके बाद पंजाब सरकार के विरोध में कैंडल मार्च निकाला।
पंजाब सरकार पर सुरक्षा में चूक के आरोप लगाए। नारेबाजी भी की गई। इस मौके पर सोनू बाल्मीकि, अमनदीप मिश्र, उज्ज्वल वर्मा, अरुण वर्मा, स्वतंत्र देवल, आदि मौजूद रहे।
