PM Modi Security Lapse: सुप्रीम कोर्ट से सॉलिसिटर जनरल बोले- पंजाब की कमेटी में शामिल गृह सचिव भी हो सकते हैं संदिग्ध, कोर्ट रिकॉर्ड अपने पास ले…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंजाब। पंजाब के फिरोजपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हो गई थी। इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दलील देते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह एक दुर्लभ मामला है कि जब पीएम को सड़क मार्ग से जाना होता है तो SPG/DGP से पूछती है। उनकी …

पंजाब। पंजाब के फिरोजपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हो गई थी। इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दलील देते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह एक दुर्लभ मामला है कि जब पीएम को सड़क मार्ग से जाना होता है तो SPG/DGP से पूछती है। उनकी हरी झंडी के बाद ही यात्रा शुरू हो सकती है। जब सड़क पर ब्लॉक था तो मंजूरी क्यों दी गई।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि यह मामला सिर्फ किसी पर नहीं छोड़ा जा सकता और यह सीमा पार आतंकवाद का मामला है इसलिए एनआईए अधिकारी जांच में सहायता कर सकते हैं। इस मामले में अब अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि  यूएस से चलने वाला एक आतंकी संगठन वीडियो जारी कर रहा है। वहां कुछ ऐसा हो सकता था जो भारत की अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी की वजह बनता। हम पंजाब की तरफ से बनाई गई कमिटी के पक्ष में नहीं हैं। उसमें गृह सचिव हैं जो खुद भी संदिग्ध हो सकते हैं. कोर्ट रिकॉर्ड अपने पास ले।

ये भी पढ़े-

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित, घर पर हुए आइसोलेट

संबंधित समाचार