अमरोहा : भाजपाइयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। भाजपाइयों द्वारा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक का जिम्मेवार पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री को मानते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति से पंजाब सरकार बर्खास्त करने की मांग की। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा निवर्तमान युवा जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के …

अमरोहा, अमृत विचार। भाजपाइयों द्वारा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक का जिम्मेवार पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री को मानते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति से पंजाब सरकार बर्खास्त करने की मांग की।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा निवर्तमान युवा जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क पर पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक, पंजाब सरकार के द्वारा एक बड़ा षड्यंत्र था। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणसिंह चन्नी के नेतृत्व में रचा गया।

सुरक्षा में घोर लापरवाही एवं उनकी जान जोखिम में डालकर पूरे देश को दंगे में झोंकने का प्रयास पंजाब सरकार द्वारा किया गया। पंजाब के कांग्रेस के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला जलाकर भाजपाइयों ने विरोध जताया एवं देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से तत्काल पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हैं।

पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से निवर्तमान युवा जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संदीप गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक पंकज भटनागर,राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान के जिला सहसंयोजक सचिन गुप्ता, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष लता गुप्ता, भाजपा नेता धर्मवीर सैनी, अजीम खान, पवन राज,अमित अग्रवाल, देवआनंद वर्मा, शौकत अली आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार