हल्द्वानी: नर्सेज के पदों पर शीघ्र नियुक्ति किए जाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एलिंग वैलफेयर नर्सेज फाउंडेशन ने एसडीएम कोर्ट में एसडीएम को ज्ञापन दिया।ज्ञापन में नर्सेज के 2621 पदों पर शीघ्र नियुक्ति किए जाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष बबलू ने कहा कि सरकार ने नर्सेज के पदों पर 12 दिसंबर 2020 पर नियुक्ति करने के लिए विज्ञप्ति निकाली थी लेकिन एक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एलिंग वैलफेयर नर्सेज फाउंडेशन ने एसडीएम कोर्ट में एसडीएम को ज्ञापन दिया।ज्ञापन में नर्सेज के 2621 पदों पर शीघ्र नियुक्ति किए जाने की मांग की है।

संगठन के अध्यक्ष बबलू ने कहा कि सरकार ने नर्सेज के पदों पर 12 दिसंबर 2020 पर नियुक्ति करने के लिए विज्ञप्ति निकाली थी लेकिन एक साल से अधिक समय होने पर भी भर्ती नहीं की गई। मौजूदा सरकार ने वर्षवार नियुक्ति देने का फैसला लिया है। कहा कि हम उस फैसले का स्वागत करते हैं। लेकिन जल्द ही आचार संहिता लगने वाली है।

अगर शीघ्र ही भर्ती नहीं हुई तो नर्सेज की भर्ती का मामला लटक जाएगा। इस दौरान विजय कुमार, राजेश, हिमांशी आर्या, रघुवीर सिंह, दीपक सिंह, सुरेश विश्वास, नवीन सिंह, किशोर कुमार, पार्वती, बबीता, बहादुर सिंह, भगवती, हिमांशी आर्या, पुष्पेंद्र, तनुजा आर्या आदि थे।

संबंधित समाचार