हल्द्वानी: आढ़त से लाखों की नगदी उड़ाने वाले पकड़े
हल्द्वानी, अमृत विचार। आढ़त से लाखों की नगदी उड़ाने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अभी भी फरार है। पुलिस ने पकड़े गये चोरों को कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि बीती 30 दिसम्बर को उजाला नगर, नगरा मस्जिद निवासी तौफीक उर रहमान पुत्र तबीब …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आढ़त से लाखों की नगदी उड़ाने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अभी भी फरार है। पुलिस ने पकड़े गये चोरों को कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि बीती 30 दिसम्बर को उजाला नगर, नगरा मस्जिद निवासी तौफीक उर रहमान पुत्र तबीब उर रहमान की नवीन मंडी स्थित आढ़त की अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने 4.55 लाख की रकम उड़ा ली थी।
इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए घटनास्थल व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गईं इसके आधार पर दो आरोपियों सोनू पुत्र रामधनी व शिव सिंह पुत्र हृदय लाल साहू निवासी चांदपुर चैकी महचा मंदिर, थाना खागा, जिला फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के पास से 4.3 हजार रूपये की नगदी भी बरामद कर ली गई है। जबकि इस मामले में महंगु लाल निवासी भोगवापुर, फतेहपुर अभी भी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
