बीसीसीआई के तीन और एमसीए के 15 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, तीन दिन के लिए बंद किया गया ऑफिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसका असर भारतीय क्रिकेट पर भी देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई स्थित बीसीसीआई के तीन कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वहीं, इसी बिल्डिंग में मौजूद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के ऑफिस में भी 15 कर्मचारी …

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसका असर भारतीय क्रिकेट पर भी देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई स्थित बीसीसीआई के तीन कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वहीं, इसी बिल्डिंग में मौजूद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के ऑफिस में भी 15 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद एमसीए के ऑफिस को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया किया गया है।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सचिव संजय नाइक ने एपेक्स काउंसिल को कोरोना केस के बारे में जानकारी दी और ऑफिस को बंद करने के बारे में बताया। वहीं, बीसीसीआई के जो तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं, उसमें से एक क्रिकेट ऑपरेशन डिपार्टमेंट से है, जबकि अन्य दो वित्तीय विभाग से हैं। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।

वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने लगातार दूसरे साल रणजी ट्रॉफी के अलावा सीके नायडू ट्रॉफी और सीनियर महिला टी-20 लीग स्थगित करने का फैसला किया है। बोर्ड ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इन टूर्नामेंट को आयोजित करने का रिस्क नहीं ले सकता है। रणजी और सीके नायडू ट्रॉफी का आयोजन इसी महीने शुरू होना था। वहीं, महिला टी-20 लीग फरवरी में होनी थी। पिछले साल भी कोरोना महामारी के कारण इन टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था।

संबंधित समाचार