आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद दो फिल्मों पर करेंगे काम
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद दो फिल्मों पर काम शुरू करेंगे। आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर खान के साथ नजर आने वाली हैं। कोरोना के चलते यह फिल्म काफी प्रभावित हुई है। आमिर खान अब अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर भी काम में जुट गए …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद दो फिल्मों पर काम शुरू करेंगे। आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर खान के साथ नजर आने वाली हैं। कोरोना के चलते यह फिल्म काफी प्रभावित हुई है।
आमिर खान अब अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर भी काम में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि वह दो फिल्में प्रोड्यूस करने वाले हैं। इन फिल्मों में से एक फिल्म को आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव निर्देशित करने वाली हैं।
इससे पहले वह ‘धोबी घाट’ का निर्देशन कर चुकी हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी। फिलहाल आमिर फिल्म लाल सिंह चड्ढा को फिनिश करने में जुटे हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी आमिर खान और किरण राव ही हैं।
शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना नया लुक, देखें
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना नया लुक शेयर किया है। शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जर्सी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कोरोना की वजह से उनकी फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर अपने नये लुक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। एक लंबे समय के बाद शाहिद कपूर क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं। वहीं, अपने नए लुक की तस्वीर को शाहिद कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। शाहिद ने अपने फेस की एक क्लोजअप तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
